वे
वे प्रतीक्षा कर रहे हैं ,
दरवाजे पर एक थाप की,
पास आती पदचाप की—
अपने दूर जा चुके बच्चों की,
किसी रिश्तेदार ,
किसी परिचित,
या फि,र
सड़क से गुज़रने वाले
किसी अजनबी की।
सिर्फ़ एक "नमस्ते" सुनने के लिए,
या
मुस्कुराहट बुनने के लिए ।
वे कदमों की
म द्धि म होती आहटों को
देर तक सुनते हैं
और अपने सूनेपन में लौट जाते हैं ।
Surprisingly, I wrote it in English first. Here is the original English version of the poem
-Like an old lady,
waiting for the approaching footsteps—
of her long-gone children,
her family,
an acquaintance,
or even a passerby on the street,
just to hear a hello,
just to hear a goodbye.
She hears the fading sound of footsteps and sulks away.



Comments