वैलेंटाईन डे
- vandanamsharma2
- Feb 17
- 1 min read
प्रेम होता है केवल
प्रेम।
‘डेट’ नहीं,
‘गिफ्ट’ नहीं
‘डिनर’ नहीं
‘राइट स्वाईप’ भी नहीं
प्रेम होता नहीं
सदैव मुखर
अपेक्षाओं से परे,
प्रेम होता है
मौन,
त्याग,
समर्पण,
मित्रता
प्रेम होता है केवल
प्रेम
14.2.2026

Comments